हाथरस, फरवरी 14 -- घरेलू कलह के चलते युवक ने खाया विषाक्त,मौत -(A) हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का मामला अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में हुई युवक की मौत युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई,जिसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार से पूर्व ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही आनन फानन अंतिम संस्कार कर दिया। 34 वर्षीय युवक ने बीती रात शराब पीकर अपने घर पर पहुंचा। जहां परिवार के सदस्यों ने उसे शराब पीने पर टोका, जिसके बाद अमित का उनसे झगड़ा हो गया। इसी विवाद के बाद उसने सल्फास का सेवन कर लिया। सल्फास खाने के बाद अमित की हालत बिगड़ने लगी ...