संभल, नवम्बर 30 -- थाना बनियाठेर के गांव मझावली में शनिवार को गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव मझावली में शनिवार की दोपहर युवक ने कमरे में लगे फंखे पर फंदा बनाकर झूल गया। युवक के बेटे ने जब पिता को लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार की अवाजा सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों ने लोगों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे बेटा व पत्नी को छोड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.