पीलीभीत, अप्रैल 13 -- जिला महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि किए जाने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान घरेलु गैस सिलेंडर व चूल्हा सड़क पर लाकर नाराजगी जताई गई। महिलाओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर महंगाई पर रोष जताया और बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई। महिलाओं ने हाथों में घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों पर विरोध जताते हुए दफ्ती पर नारे लिखकर रोष ज्ञापित किया। महिलाओं ने शहर के कई मोहल्लों में जाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि जनता पर महंगाई का जो बोझ डाला गया है उससे जनता परेशान है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना परवीन की अगुवाई में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। मोहल्ला हाथी खाना, मदीने शाह, तखान, डालचंद आदि मोहल्ले में महिलाओं ने एकत्र होकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान नफीसा शेख, पार्वती, उमा, हुमा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.