चंदौली, फरवरी 11 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती स्थित एक लॉन में एक बारात समारोह के दौरान मंगलवार की देर रात घरातियों ने बारातियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने एक नामजद, पांच अज्ञात सहित उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चन्दौली डाक बंगला रोड वार्ड नंबर 5 निवासी हिमांशु आर्या अपने मित्र रोशन जायसवाल की बारात में मंगलवार की देर रात आया था। आरोप है कि इसी दौरान प्रिंस जायसवाल अपने पांच साथियों और कुछ संबंधियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों को यह जानकारी थी कि पीड़ित अनुसूचित जाति का है। इसके बावजूद उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.