जबलपुर, मार्च 4 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक प्रेमी जोड़े के पास से जहर की तीन शिशि जहर भी जप्त की हैं। जानकारी के अनुसार परिवार के द्वारा दोनों की शादी नहीं करवाए जाने को लेकर प्रेमी जोड़ा नाराज था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर यह खतरनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों बहुत परेशान थे और इसी परेशानी के चलते दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के दिनारी खमरिया गांव का है। फिलहाल पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाते हुए जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.