उरई, जनवरी 29 -- उरई। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर के घर में बुधवार देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने कमरों में सो रहे परिवार के लोगों को दरवाजा की कुंडी लगाकर बाहर से बंद कर दिया और फिर एक कमरे में पहुंचकर बक्से को खोलकर उसमें रखे करीब 80 हज़ार रुपए और सोने चांदी के जेवर चुरा लिए। आहट पाकर जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने खुद को कमरों में बंद पाया तब गृह स्वामी ने पड़ोसियों को मोबाइल पर कॉल करके बुलाया और तब सभी लोग कमरे से बाहर निकले और उनको घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए रवि तिवारी निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर ने बताया कि बुधवार रात को वह अपने परिवार के साथ अलग-अलग कमरों में सो रहा था। इस दौरान तकरीबन रात 2:00 बजे उसके घर में चोर घुसे और एक कमरे में घुसकर वहां रखे बक्से को खोलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.