कुशीनगर, जनवरी 7 -- पडरौना। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से अपील की है कि मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी मतदाता का नाम बिना वजह मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जायेगा। सूची से नाम जोड़ने या काटने की अंतिम कार्रवाई पूरी तरह जांच और जवाब मिलने के बाद ही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिन्हें लगता है कि उनके नाम गलती से या जानबूझकर काटे गए हैं, ऐसे लोग आगामी छह फरवरी तक अपने दावे या आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त सूचनाओं और आपत्तियों की गहनता से जांच की जाएगी। संबंधित मतदाता को नोटिस भेजकर उनका पक्ष जाना जाएगा। संतोषजनक जवाब मिलने पर नाम सूची में यथावत रहेगा, जबकि पात्र न पाए जाने पर ही नाम हटाने की कार्रवाई होगी। दावा आपत्ति देने का समय 6...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.