ललितपुर, दिसम्बर 14 -- घबराएं नहीं, गलत हरकतों का डटकर करें मुकाबला पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी बाजारों व पार्को आदि सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान ललितपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमें और एंटी रोमियो स्क्वॉड ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों, बाजारों, बस अड्डों, पार्कों पर गए और महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। अभियान के दौरान टीमों ने महिलाओं व किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा यौन उत्पीड़न से बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि घबराएं नहीं, गलत हरकतों का डटकर मुकाबला करें। इसके साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090...