चित्रकूट, जनवरी 20 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर करोड़ों का घपला करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी ईडी कर रही है। अनियमित भुगतान संबंधी दस्तावेजों के बाद ईडी के पास इसमें शामिल पेंशनरों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही अब तक चिन्हित दलालों आदि का ब्योरा पहुंच चुका है। कोषागार के साथ ही पुलिस एसआईटी ने ईडी को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई है। विभागीय कर्मियों ने दलालों के जरिए पेंशनरों को अपने जाल में फंसाकर वर्ष 2018 से 30 सितंबर 2025 तक कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख का गबन किया है। तीन माह के भीतर पुलिस एसआईटी ने गबन में भूमिका निभाने वालों के संबंध में छानबीन की है। पेंशनरों को जाल में फंसाने वाले 21 दलालों को एसआईटी ने चिन्हित किया है। जिनमें आठ दलाल गिरफ्तार हो चुके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.