बागपत, जून 9 -- गर्मी के बढ़ने से क्षेत्र के विभिन्न गांव में विद्युत विभाग द्वारा दिन व रात में तीन से चार घन्टे की कटौती होने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। हलालपुर निवासी ग्रामीण उदयवीर, नरेंद्र, सतबीर आदि ने बताया कि गर्मी के चलते विद्युत विभाग पूरी तरह से लापरवाही कर रहा है। गांव की दिन के समय चार-चार घंटे की विद्युत सप्लाई में कटौती कर रहा है, जिससे ग्रामीण का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं क्षेत्र के चान्दनहेडी गांव निवासी महावीर, योगेन्द्र, तेजबीर ने विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत कर्मचारी सप्लाई में मनमानी करते हुए तीन-तीन घंटे सप्लाई में कटौती कर रहे है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं की गई, तो वे बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, उपखंड अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.