हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम के मिजाज में आई तब्दीली ने किसानों की नींद उड़ा दी है। तड़के झमाझम बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम को देखते हुए मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। दिन में हल्की-फुल्की धूप निकली। शाम होते ही फिर से बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी होने लगी। मौसम के रुख को देखते हुए किसान सहमे हुए हैं। हालांकि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा है। कुल आठ एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 14.02 और अधिकतम 20.02 पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मंगलवार सुबह होते-होते जनपद मुख्यालय सहित कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। काले घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश काफी देर तक चली। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.