गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- गाजीपुर। जनपद में सोमवार की सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर आने वाले लोगों को खास दिक्कतें हुईं। एहतियातन वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। घने कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर हल्की जाम की स्थिति भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील ...