औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। घने कोहरे और सर्द हवाओं के संयुक्त प्रभाव से मंगलवार सुबह जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। जनपद में दृश्यता काफी कम होने से सड़कों पर चल रहे वाहनों की चाल रेंगती सी दिखी। कोहरे ने दोनों जनपदों में यातायात को प्रभावित किया, बाजारों में चहल-पहल भी कम रह गई और आम जनजीवन सुस्त पड़ा रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान करीब 11 अधिकतम 16 डिग्री दर्ज हुआ है। जिले में जहां आमतौर पर सुबह के वक्त सड़कों पर भारी चहल-पहल रहती है, वहीं इस बार कोहरे के कारण सड़कें वीरान नजर आईं। भारी दृश्यहीनता के कारण ठूलो वाहनों सहित बस, ट्रक और अन्य वाहन धीमी गति से यात्रा करते रहे। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी कम संख्या में ही दिखाई दिए। ग्रामीण और स्थानीय लोगों का कहना है कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण निकलना भी जोखिम भरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.