वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शुष्क हवा के प्रभाव से वातावरण में नमी का स्तर कम होने के कारण रविवार को लोगों को घने कोहरे से राहत मिली, हालांकि गलन में इजाफा दर्ज किया गया। सुबह करीब नौ बजे दृश्यता 800 मीटर रिकॉर्ड की गई, जिससे यातायात सामान्य रहा। कोहरे की तीव्रता कम होने के कारण दोपहर लगभग एक बजे हल्की धूप भी खिली, जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हवा की गति पांच किमी प्रतिघंटा थी। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और देर शाम गलन भरी ठंड का असर अधिक रहा...