शामली, फरवरी 2 -- सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों ओर घना कोहरा फैला हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे हाईवे और मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब नजर आए। हाईवे पर स्थिति यह रही कि कुछ ही कदम की दूरी पर भी रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने एहतियातन वाहनों की लाइटें जलाकर आवागमन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.