मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- पिछले चार दिनों से कोहरे व शीतलहर की वजह से लोगों को जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार को भी लोगों को घने कोहरे से कोई राहत नहीं मिली। सुबह के समय कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हुआ, बल्कि हाड़कंपा देने वाली शीतलहर और बढ़ती गलन ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। हालांकि दोपहर को आसमान में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उससे ठंड से राहत नहीं मिली। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा कर दी है। वातावरण में नमी और धूप न निकलने के कारण गलन काफी बढ़ गई है। शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरों के भीतर भी लोगों को भारी असुविधा हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम काफी चुनौतीपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.