फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। मौसम में एक बार फिर बदलाव आने के बाद बर्फीली हवा चलने से शनिवार को भी मौसम ठंडा रहा। शुक्रवार की रात से ही घना कोहरा छा गया, जो शनिवार को 11 बजे तक छाया रहा। कोहरे जिस के चलते दृश्यता शून्य हो गई। हाईवे समेत अन्य मार्गो में वाहन रेंगने को मजबूर हुए तो वहीं ट्रेनों के संचालन में भी लेटलतीफी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। जनवरी माह के अंतिम दिन मौसम में तेजी से हुए बदलाव और बर्फीली हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात घना कोहरा छाया रहा और इसका असर शनिवार सुबह तक देखने को मिला। इसके चलते दृश्यता भी प्रभावित हुई। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप नहीं निकली, और गलन बरकरार रही। इससे अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान...