बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। जनपद में भीषण कोहरा और पाला गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घने कोहरा की वजह से दृश्यता शून्य है। जिसकी वजह से ट्रेन बस की यातायात प्रभावित है। मौसम को देखते हुसे प्रशासन ने दो दिन के लिए स्कूलों को और बंद रखने का आदेश जारी किया। बीती रात के बाद सुबह घना कोहरा और भीषण सर्दी के बीच हुई है। भीषण कोहरा के चलते दृश्यता शून्य है। जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया। सड़कों पर जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग वाहनों की लाइट जला कर रेंगेते नजर आ रहे हैं। वहीं भीषण सर्दी के बीच लोग अलाव जलाकर समय गुजर रहे हैं शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है गांव देहात में सर्दी से लोग परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.