नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजधानी दिल्ली में कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण विमान परिचालन प्रभावित हुआ। कुछ विमानों के देर से उड़ान भरने व पहुंचने की जानकारी मिली। हालांकि किसी भी विमान का परिचालन रद होने की सूचना नहीं है। एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मौसम की स्थिति के चलते उड़ानों के समय में देरी या बदलाव संभव है। कंपनी के अनुसार, वह लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संचालन को सुचारू रखने का प्रयास कर रही है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमित रूप से जांचते रहें। एयरलाइन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि ग्राउंड स्टाफ और कस्टमर सपोर्ट टीमें यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध हैं। एयरला...