अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में घने कोहरे के साथ एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को अररिया जिला घने कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह के वक्त जब लोगों की नींद खुली तो उन्हें फिर कड़ाके की ठंड से सामना हो गया। ठंड से लोग परेशान नजर आये। वहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में ठंड का असर फिर बढ़ गया। सोमवार की सुबह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। खासकर सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। हालांकि दिन के करीब दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह के वक्त कोहरा इतना बढ़ गया कि सड़कों की पट्टी भी सही तरीके से दिखाई नहीं पड़ रही थी। इस कारण वाहन चालक परेशान दिखे। सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.