सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- शिवहर। सर्दी का सितम बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। इस सीजन में बुधवार को पहली बार सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा और घना कोहरा के कारण सुबह कामगारों के साथ ही स्कूली बच्चे सड़कों पर आवाजाही करने वाले परेशान रहे। मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले कुछ दिनों से कनकनी बढ़ गयी है। घना कोहरा छाए रहने के कारण बुधवार को सुबह देर तक लाइट जलाकर चलना पड़ा। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सड़कों पर आवाजाही करने वाले आमलोग गर्म कपड़ों पर लिपटे नजर आए। सुबह करीब 9 बजे से हल्का धुंध छाया रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद गर्माहट महसूस हुई। शाम होते ही ठंड का असर फिर से बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...