मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के साथ गुरुवार को भी भीषड़ सर्दी का अहसास लोगों को हो रहा है। घने कोहरे के चलते दृश्यता घट कर 10 मीटर से भी कम रह गई है। इसकी वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहे। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही। गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह घने कोहरे के साथ हुई और 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुआ। लोगों को ठिठुरन का अहसास होता रहा। देर सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया है और सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा बन रहा। जिले की मुख्य सड़कों पर वाहनों को फाग लाइट और हेड़लाइट के साथ सभी इंडिकेटर भी जलाकर चलते हुए देखा गया। सुबह कोहरा इतना घना रहा कि कुछ मीटर दूर भी देख पानी लगभग असंभव बना रह...