अररिया, जनवरी 5 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार के बाद रविवार को मौसम के बदले मिजाज ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही पूरा इलाका घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण यातायात पर बुरा असर पड़ा। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। शाम ढलते ही पछुआ हवाओं के कारण कनकनी में भारी इजाफा हुआ। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ठंड के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले लोग और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान हैं। बाजारों में भी शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। बढती कनकनी से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों और घरों के बाहर अलाव जलाकर ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.