शामली, जनवरी 5 -- शामली में लगातार पड़ रहे घने कोहरे एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित) के विद्यालयों में 06 जनवरी से 07 जनवरी तक अवकाश घोषित की है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...