मेरठ, दिसम्बर 17 -- बागपत-मेरठ हाइवे पर जानी स्थित हिंडन पुल से सोमवार रात घने कोहरे में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सवार सिंघावली अहीर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल व बसौद गांव निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांस्टेबल समेत तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी दी गई। उनकी पत्नी ने जानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिंघावली अहीर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल कौशल शर्मा बसौद गांव के तीन युवकों के साथ किसी मामले में अभियुक्तों की तलाश में मेरठ गए थे। सोमवार देर रात सभी मेरठ से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हिंडन नदी के पुल पर पहुंची तो तीव्र मोड़ और घने कोहरे के कारण कार अनियं...