प्रयागराज, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन की खुशियां गुरुवार को घने कोहरे के साये में लिपटी रहीं। सर्द हवाओं और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली लेकिन भीषण ठंड के आगे वह भी बेअसर रही। नए साल की खुशियां मनाने के लिए घर से निकले लोग ठिठुरते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। दिन के तापमान में वृद्धि होने के बावजूद कड़ाके की ठंड से कंपकंपी छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.