सीवान, जनवरी 2 -- गुठनी,एक संवाददाता। नव वर्ष का उत्साह उमंग युवा पीढ़ी में देखने को मिला। जहां गुरुवार को घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के वावजूद युवाओं, बच्चे, युवतियां पिकनिक मनाने में जुटे हुए थे। जहां वे अपने दोस्तो के साथ नव वर्ष को इंजॉय करते हुए नजर आए। इस दौरान सभी लोग ग्यासपुर, बलुआ, तिरबलुआ, मैरिटार, डूमरहर के गांव के समीप दियारा में पिकनिक मनाने सुबह से जा रहे थे। इस दौरान सभी लोग स्वेटर, गर्म कपड़े, खाने पीने की चीजे, साउंड बॉक्स, गैस सिलेंडर, पीने का पानी, बैठने का तिरपाल आदि सामानों के साथ दियारा में पहुंच गए। जहां दोपहर बाद उनका कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वही नव वर्ष के अवसर पर उनके द्वारा नाच गाना गाकर भरपुर इंजॉय करते हैं। वे अपने दोस्तो को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से इस पिकनिक स्पॉट का आयोजन करते हैं। वही दियारा इलाको में...