रामपुर, दिसम्बर 26 -- रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रूद्र बिलास चीनी मिल के पास हाईवे पर पैदल चल रहे 25 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे युवक नैनीताल हाईवे स्थित रूद्र बिलास चीनी मिल के पास गोकुल नगरी मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था और रोजाना इसी क्षेत्र में घूमता रहता था। आशंका है कि रात में हाईवे पार करते समय घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल युवक की पहचान कराने का ...