शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- घने कोहरे के कारण खुटार-बंडा रोड पर पुलिया से टकराकर एक वाहन पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे केवल हल्की खरोचें आईं। जिला लखीमपुर खीरी के रमियाबहेड निवासी कार चालक सुमित कुमार ने बताया कि वह 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर दोस्तों के साथ नैनीताल गया था। सोमवार को घर वापस लौटते समय बरेली पहुंचने पर उसके दोस्त वहीं रुक गए और वह अकेले कार से रमियाबहेड लौट रहा था। रात में घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बहुत कम थी। सौफरी गांव के पास सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, इसी कारण कार पुलिया से टकरा गई और पास खड़े पेड़ से भी टकराकर पलट गई। हादसे के बावजूद चालक किसी तरह सुरक्षित कार से बाहर निकल गया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई तहरीर ...