संवाददाता, फरवरी 6 -- बलरामपुर जिले में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना गौरा थाना क्षेत्र के बेलहा-गौरा राजमार्ग पर परसा पुरैना मोड़ के पास की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बेनीनगर निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र की बारात बहराइच गई हुई थी। शादी समारोह समाप्त होने के बाद बारात रात करीब तीन बजे वापस बेनीनगर लौट रही थी। इसी दौरान घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण चालक मोड़ का सही अंदाजा नहीं लगा सका और तेज रफ्तार मारुति एर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन कार में सवार पंचायत सहायक सौरभ यादव (28), पुत्र महादेव यादव, निवासी बेनीनगर, के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ...