मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- कटघर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के कारण दो ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए और डिवाइडर से जा टकराए। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात बहाल करने का कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कम गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और पूरी सावधानी बरतें।

हिंदी हिन्दुस्...