आगरा, जनवरी 17 -- जनपद में चार दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे ने दस्तक दी है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचते ही जनजीवन प्रभावित हो गया। गलनभरी सर्दी से बचने के लिए दिनभर लोग घरों पर ही रहे। शहर व कस्बों के बाजारों में भी सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजारों में खरीददारी करने नहीं निकले। बीएसए ने कड़ाके की सर्दी को द्रष्टिगत रखते हुए शनिवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार की अलसुबह जब सोकर उठे तो उनका सामना कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे से हुआ। हाईवे व सड़कों पर छाए कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार एक बार फिर थम गई। सड़कों के सन्नाटे को धीमी रफ्तार से गुजरते वाहन ही तोड़ रहे थे। कोहरे की वजह से लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.