कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी। कोयलानगर फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इससे डंपर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। दमकल कर्मियों ने इलेक्ट्रिक कटर और स्प्रेडर से केबिन को काटकर चालक को निकाला और कांशीराम अस्पताल भेजा। झांसी निवासी सत्येंद्र कुमार डंपर चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह घाटमपुर से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहे थे। शनिवार तड़के कोयला नगर फ्लाईओवर पर कोहरा होने के चलते डंपर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। इससे डंपर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं क्षतिग्रत केबिन में चालक सत्येन्द्र घायल अवस्था में फंस गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सत्येन्द्र को केबिन से निकाला जा सका। थाना प्रभारी अजय प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.