पीलीभीत, जनवरी 17 -- शुक्रवार को सर्द हवाओं और गलन के बीच अपराहन तक कोहरा और बादल छाए रहे। अपराहन बाद चमकी धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। बताया गया है कि कोहरा अभी परेशान करता रहेगा। धूप निकलने के बाद भी जिले में गलन और ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई में लगातार सप्ताह भर से अधिक समय से ठिठुरन कायम है। शुक्रवार को भी सुबह ऐसा कोहरा छाया रहा कि दृश्यत पूरी तरह से प्रभावित रही। हाईवे हो या मोहल्ला और गली या अन्य कोई सड़क। वाहन चालकों को ड्राइविंग में असुविधा होती रही। गनीमत यह रही कि स्कूल कॉलेजों शीत अवकाश रहा। अपराहन बाद चमकी धूप से बुजुर्ग और महिलाओं और बच्चों को बहुत राहत मिली। इसके बाद बच्चों ने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.