कन्नौज, जनवरी 16 -- तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने बड़ा हादसा हो गया। किमी संख्या 172 के पास सुबह करीब सात बजे मोरबी (राजस्थान) से इम्फाल टाइल्स लेकर जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक का पैर केबिन में फंस गया। ट्रेलर चालक हेमाराम पुत्र सागराराम, निवासी थाना तरातरा, जिला बाड़मेर (राजस्थान) अपने 19 वर्षीय पुत्र लक्ष्य कुमार के साथ यात्रा कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। मौके पर मौजूद लोगों और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही गश्ती दल, डायल 112, एंबुलेंस व फायर सर्विस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विनय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.