काशीपुर, दिसम्बर 25 -- काशीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार देर रात आईआईएम के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो डंपर आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण सामने का दृश्य साफ नहीं था। इसी दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से को क्षति पहुंची, लेकिन दोनों ही गाड़ियों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पक्षों में बातचीत हुई। वाहन स्वामी पप्पू पुत्र बाबूराम निवासी रामपुर ने जानकारी दी कि दुर्घटना के बाद दोनों डंपर स्वामियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस कार्रवाई क...