बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के एनएच 27 के गोरखपुर-लखनऊ लेन के सबदेईया कला गांव के पास बीते देर रात घने कोहरे में इंस्पेक्टर की कार अज्ञात वाहन के पीछे से घुस गई। कार में सवार इंस्पेक्टर व इनके परिजनों को हल्की चोटें आई है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार मय फोर्स ने इंस्पेक्टर व उनके परिजनों को घर भेजवाया गया। रूधौली थानाक्षेत्र के शांतिनगर वार्ड निवासी वेदप्रकाश शर्मा जो कि गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ घर रूधौली जाते समय सबदेईया कलां गांव के पास पहुंचे थे कि घने कोहरे के कारण आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन के पीछे से उनकी कार घुस गई। जिससे उन्हें व इनके परिजनों को हल्की चोटें आ गई। इस घटना में उनका कार पूरी तरह ...