हरदोई, जनवरी 16 -- बेनीगंज। कोथावां-अतरौली मार्ग पर घना कोहरा पुलिस गश्त के दौरान हादसे की वजह बन गया। कल्याण मन चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। रात करीब 11 बजे रैयपालपुर तिराहा हरण के पास अचानक कोहरा और घना हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह ने बताया कि सर्दी और कोहरे के बावजूद लगातार पुलिसिंग गश्त की जा रही है। इसी दौरान दृश्यता कम होने से वाहन नियंत्रण खो बैठा, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.