फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद/नूंह, हिटी टीम। सोमवार को मौसम का सबसे ज्यादा घना कोहरा काल बनकर छाया। कम दृश्यता की वजह से राहगीरों का सफर जनलेवा साबित हुआ। फरीदाबाद मंडल के तीनों जिलों में एक के बाद एक वाहनों के भिड़ने की खबरे आती रही। सुबह चार बजे शुरू हुआ सिलसिला दस बजे तक चलता रहा। जिनमें चार लोगों की जान चली गई और करीब आठ लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। दृश्यता दस से बीस मीटर तक रही।दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह जिले में घने कोहरे ने सबसे बड़ा हादसा करा दिया। अमरूद से भरा ट्रक पलटने के बाद एक के बाद एक करीब बीस वाहन टकरा गए। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए।दरअसल, सोमवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह जिले के रनियाला पटाकपुर गांव के पास पैनल नंबर 44-45 पर घने ...