महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नेपाल की पहाड़ियों पर पड़ रही भीषण ठंड का असर भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में तेज़ी से महसूस किया जा रहा है। सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और जिला घने कोहरे की मोटी चादर में लिपट गया। शहर की गलियों से लेकर मुख्य हाईवे तक सफेद धुंध छाई रही। कोहरा छाये रहने से लोगों को बहुत कम दिखाई दे रहा था, जिसकी वजह से सड़को पर वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आई। चालक हेडलाइट व इंडिकेटर के सहारे सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते दिखे। जबकि बढ़ी गलन ने आम जनजीवन को ठिठुरा दिया। ठंड से मजदूरों, राहगीरों व जरूरतमंदों की परेशानियां बढ़ गईं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक बढ़ी ठंड व गलन ने आम जनजीवन पर गहरा असर डाला। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों व सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.