अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। क्षेत्र में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाने की वजह से दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि जल्द ही धूप निकलने पर कोहरा छंटने पर ट्रैफिक ने रफ्तार पकड़ ली। लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम में सूर्यास्त के बाद ठंड बढ़ने पर लोग जल्द घरों में कैद हो गए। बुधवार को आसमान में बादल छाने के साथ ही कोहरा छाने की वजह से ठंड का असर बढ़ गया था। शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी थी। वहीं गुरुवार सुबह भी घना कोहरा आसमान में छाया रहा। जिसके चलते दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर भी यातायात प्रभावित रहा। चालकों ने सड़क पर चलने के लिए वाहनों की हेडलाइटों का सहारा लिया लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सूर्य देव ने दर्शन दिए तो कोहरा छट गया। इसके बाद यातायात सुचारू होने के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.