गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में घने कोहरे के प्रकोप ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के कारण सामने से आ रहे वाहन नहीं दिखने से चालक परेशान हैं और वाहनों की रफ्तार कम कर दिए हैं। घने कोहरे के कारण पांच से दस फीट की दूरी पर भी वाहन नहीं दिख रहे हैं। जिससे हादसा होने की संभावना बढ़ जा रही है। इससे बचाव के लिए चालक अपना वाहन काफी धीमी गति से चला रहे हैं। जिले की एनएच 27, एनएच 531, एसएच 101, एसएच 90 सहित अन्य एसएच और प्रमुख ग्रामीण सड़कों पर घने कोहरे का साया अहले सुबह से लेकर दोपहर पूर्व तक रह रहा है। जिससे वाहन चालकों को ड्राइविंग करने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए अधिकांश बड़े मालवाहक वाहन चालक अपनी गाड़ी को चलाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। कोहरे का प्रकोप देखकर वे ढाबा और लाइन होटल पर अपन...