प्रयागराज, जनवरी 4 -- कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे का असर रविवार को भी यातायात पर साफ दिखा। बस व रेल यात्रियों से लेकर हवाई यात्रियों तक को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। छिवकी, प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे की देरी से रविवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, हमसफर एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 45 मिनट लेट होकर प्रयागराज जंक्शन आई। हावड़ा से चलने वाली विभूति एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वंदे भारत ट्रेनों की स्थिति में कुछ सुधार जरूर दिखा, लेकिन वे भी पूरी तरह समय पर नहीं चल सकीं। बनारस से आने वाली वंदे भारत 32 मिनट तो नई दिल्ली से आने वाली 51 मिनट और आगरा व...