सहरसा, दिसम्बर 11 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बुधवार की सुबह सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर तीरी-बभनी के बीच घने कोहरे ने एक बड़ा हादसा करा दिया। सहरसा से पूर्णिया जा रही यात्री से भरी स्टार बस (बीआर 19 एफ 3495) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कोहरा इतना घना था कि कुछ फीट आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पूर्णिया की ओर जा रही थी। कोहरा बढ़ने के साथ ही दृश्यता तेजी से कम होती गई, जिससे चालक वाहन को नियंत्रित नहीं रख सका और बस पलटकर गड्ढे में जा गिरी। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.