गिरडीह, दिसम्बर 25 -- गावां। प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे और ठिठुरन ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दृश्यता में भारी गिरावट का असर वाहनों के आवागमन पर भी पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रखंड से लेकर ग्रामीण इलाके के लोगों की दिनचर्या बदल गई है। बुधवार को घने कोहरे के कारण लोग घरों में दुबके दिखाई दिए। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के शटर भी देर से खुले। ठंड का आलम यह है कि इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी भी अपने बसेरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। ठंड ने लोगों को घरों में रजाई के अंदर ही रहने को मजबूर कर दिया है। बढ़ती ठंड ने किसानी कार्य को भी प्रभावित किया है। लोग जरुरी कार्य रहने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह घने कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.