पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पीलीभीत। घने कोहरे में गुम हुई तराई में सर्दी बढ़ गई है। न्यूनतम ही नहीं अधिकतम तापमान भी अचानक गिरने लगा है। जिससे गलन महसूस की जाने लगी है। पर अपराहन में धूप खिलने से जरूर कुछ राहत सी मिल रही है। वहीं घने कोहरे के कारण सोमवार को फिर गोरखपुर एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। रविवार को दिसंबर में पहली बार पड़े कोहरे के बाद सोमवार की सुबह भी गलन भरे कोहरे ने हर किसी को परेशान किया। कोहरे की वजह से ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान में गिरावट से स्थितियां गंभीर होने की तरफ हैं। सुबह के वक्त मार्निंग वॉक को जाने वाले जॉगर की संख्या एकाएक कम हुई है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी एडवायजरी के बाद गांधी स्टेडियम में पहुंचने वाले जॉगर्स की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.