अमरोहा, दिसम्बर 6 -- कोहरे की घनी चादर से ठंड बढ़ती जा रही है। ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चली तो लोग ठिठुरते दिखाई दिए। चालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। धूप निकलने पर कोहरा छंटा तो राहत की सांस ली गई। वहीं अभी तक भी क्षेत्र में रैन बसेरों का संचालन नहीं किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम ने करवट बदली है। दिन ढलते ही आसमान में घना कोहरा छा जा रहा है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह जब लोग सो कर उठ रहे हैं तो चारों तरफ कोहरे की घनी चादर दिख रही है। चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आ रही है। किसान खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक यही स्थिति बनी है। कोहरा छाने से दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा अन्य मार्गों पर यातायात भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.