रिषिकेष, जनवरी 12 -- सर्द मौसम में घना कोहरा हर दिन स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। इससे न सिर्फ ठिठुरन बढ़ रही है, बल्कि यहां विभिन्न राज्यों से आने वाली बस, रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कोहरे और पाले की वजह से फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से किसानों को इस मौसम में फसलों के झुलसा रोग की चपेट में आने का डर सता रहा है। सोमवार को सुबह लोगों की आंख खुली, तो उन्हें घर से बाहर चोरों तरफ कोहरे की घनी चादर बिछी दिखी। सड़कों पर वाहन दिन में ही कम विजिबिलिटी के चलते हेड लाइट जलाकर गुरते हुए नजर आए। राहत के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते भी दिखे। कोहरे की वजह से शहर के बाजार सुबह देरी से खुले, जिसके चलते सुबह तो कम, मगर दोपहर में हल्की धूप खिलने से बाजार में थोड़ी चहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.