उरई, दिसम्बर 14 -- उरई/ आटा। जिले में सर्दी के सीजन का पहला कोहरा पड़ने से ट्रेनों के साथ बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई। नेशनल व स्टेट हाईवे के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर कोहरे की धुंध रही और लोग अलाव तापते रहे। एक दो दिन में और भी कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आटा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। रेलवे ट्रैक पर कुछ ही दूरी तक दिखाई दे रहा था और ट्रेन की हेडलाइट कोहरे को चीरती नजर आई। घने कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते ट्रेनों को एहतियातन धीमी गति से संचालित किया गया, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। वहीं हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर ...