छपरा, जनवरी 3 -- छपरा, हमारे संवाददाता। घने कोहरे व खराब दृश्यता के कारण सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। संरक्षा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो दिन रद्द किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को 1 फरवरी तक रद्द रहेगी। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति और समयबद्धता प्रभावित हो रही है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि अन्य दिनों में ट्रेन का परिचालन यथावत रहेगा, लेकिन इस निर्णय के बाद पटना और गोरखपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब इस ट्रेन की सुविधा सप्ताह में केवल चार दिन मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्र...